
Ranchi : जमीन कारोबारी जन्नत हुसैन की हत्या का आरोपी गुलजार के खिलाफ कांके थाना में कई वारंट है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गुलजार को कांके पुलिस बचाने का काम कर रही है. गुलजार के नाम से कई वारंट कांके थाना के पास है. गुलजार धनबाद में भी किसी अपहरण मामले में आरोपी है. पुलिस से नजदीकी होने के कारण ही गुलजार खुलेआम जयपुर गांव में घूमा करता था. आरोप है कि गुलजार कांके पुलिस को मामला मैनेज करने के लिए मोटी रकम दिया करता था.
Ranchi : जमीन कारोबारी जन्नत हुसैन की हत्या का आरोपी गुलजार के खिलाफ कांके थाना में कई वारंट है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गुलजार को कांके पुलिस बचाने का काम कर रही है. गुलजार के नाम से कई वारंट कांके थाना के पास है. गुलजार धनबाद में भी किसी अपहरण मामले में आरोपी है. पुलिस से नजदीकी होने के कारण ही गुलजार खुलेआम जयपुर गांव में घूमा करता था. आरोप है कि गुलजार कांके पुलिस को मामला मैनेज करने के लिए मोटी रकम दिया करता था. सूत्र बताते हैं कि पुलिस उस पर इतनी मेहरबान थी कि उसका वारंट निकलने पर कोर्ट से जल्द बेल करवाने की सलाह दिया करती थी. बता दें कि जन्नत के अपहरण मामले में कांके थाना में पांच लोगों गुलजार हुसैन, जाकिर खान, बबलू मिर्धा, गोलू सिंह और पवन यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी. मामले को लेकर ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि पुलिस आरोपित गुलजार को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. हत्या में अन्य सभी संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : मेन रोड में दुकानदारों और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में विवाद के बाद भगदड़, दुकानें बंद, पुलिस बल तैनात
किस कारण आठ दिन तक पुलिस नहीं उगलवा सकी राज
जमीन कारोबारी जन्नत हुसैन की हत्या एक जून को ही गोली मारकर कर दी गयी थी. जिसमें दो आरोपी जाकिर और बबलू को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार दोनों अपराधी में मुख्य आरोपी जाकिर के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद भी पुलिस उससे उगलवा नहीं सकी कि जन्नत जिंदा है या उसकी हत्या कर दी गयी है. पुलिस का यह रवैया सवाल खड़ा करता है कि आरोपी से पुलिस ने सख्ती नहीं बरती. अगर पुलिस सख्त थी तो राज उगलवाने में इतना समय क्यों लगा.
इसे भी पढ़ें : अपहृत जन्नत हुसैन का शव बरामद, 14 कट्ठा जमीन के विवाद में हुई थी हत्या
हत्या में प्रयुक्त कार गैरेज से मिली थी
जन्नत की हत्या को लेकर अपराधियों ने पहले से प्लान तैयार कर लिया था. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया गया था, पुलिस ने उस कार को रातू थाना क्षेत्र के भोड़ा सरनाटोली से लावारिस हालत में बरामद किया था. मिली जानकारी के अनुसार कार सतबरवा की है. कार मरम्मत के लिए गैरेज में दी गयी थी, जिसे भाड़े पर लेकर इस्तेमाल किया गया था.
इसे भी पढ़ें : खबरें अपराध की : अपहरण के विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, आश्वासन के बाद जाम हटाया
क्या है मामला
कांके थाना क्षेत्र के जयपुर गांव से एक जून की रात जन्नत हुसैन का अपहरण कर लिया गया था. अपहरण के बाद गांव में ही उसकी हत्या कर दी गयी थी. अपहृत जन्नत हुसैन का शव शनिवार को रातू थाना क्षेत्र के झिरी खदान से बरामद किया गया. उसके अपहरण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों जाकिर और बबलू को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ही झिरी खदान से जन्नत हुसैन का शव बरामद किया गया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





216942 138828so considerably wonderful details on here, : D. 194119