बीजिंग : चीन में मंगलवार को एक रेस्तरां में हुए बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि उत्तरी चीन के फुजिआन प्रांत में हुए इस विस्फोट से रेस्तरां ध्वस्त हो गया।
अधिकारी ने बताया, “विस्फोट में तीन अन्य लोग घालय हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।”
पुलिस विस्फोट की जांच कर रही है। शुरुआती जांच से पता चला है कि गैस सिलेंडर के कारण यह हादसा हुआ है। अग्निशमन अधिकारी आग बुझाने और दुर्घटनास्थल की सफाई में लगे हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक रिहायशी इमारत में चलने वाला यह रेस्तरां खाने के लिए तो प्रसिद्ध था, लेकिन यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। (आईएएनएस)




