Uncategorized

चतरा में हिंडाल्को कंपनी के कर्मचारी से 8 .77 लाख रुपए की लूट

Chatra: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सिमरिया पथ पर स्थित लकराही मोड़ के पास तीन नकाबपोश अपराधियों ने हिंडालको कंपनी के कर्मचारी से 8.77 लाख रुपये की लूट लिया. पीड़ित कर्मचारी सिमरिया थाना क्षेत्र के डाड़ी का रहने वाला है. यह घटना बुधवार शाम की है. इस बारे में पीड़ित कर्मचारी मंसूर मियां ने टंडवा थाना में तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

क्या है पूरी घटना

पीड़ित ने बताया कि वह सेरनदाग से रुपए लेकर सीसीएल की आम्रपाली परियोजना के कांटा घर नंबर पांच और दस में ट्रक चालकों को भुगतान करने जा रहा था. इसी बीच लकराही मोड़ के पास विपरीत दिशा से बाइक पर सवार तीन लोग आए और उसकी आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल दिया. जिसकी वजह से वह गिर गया. वहीं बाइक की डिक्की में रखें 8.77 लाख रुपये लेकर तीनों अपराधी फरार हो गये. पीड़ित कर्मचारी के शिकायत के बाद टंडवा थाने में कांड संख्या 137 /17 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है.  फिलहाल सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

इसे भी पढ़ें- सरकार ने माना मोमेंटम झारखंड के बाद किया फर्जी कंपनी से 6400 करोड़ का करार, पूछे जाने पर विधायक को दी गलत जानकारी

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button