Uncategorized

घर सूना छोड़कर बाहर जाना पड़ा महंगा, लाखों की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ

Daltonganj : एक गृहस्वामी को घर सूना रखकर अपने रिश्तेदार के घर जाना काफी महंगा पड़ गया. सुनसान घर का फायदा उठाकर चोरों ने नकद सहित ढाई लाख की संपति पर हाथ साफ कर लिया. घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है. जिले के चैनपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित हरभोंगा गांव में कमलेश कुमार शर्मा उर्फ बबलू शर्मा के घर में चोरों ने आलमारी तोड़कर करीब ढाई लाख रूपये के जेवर, कपडे़ और 20 हजार रूपये नकद की चोरी कर ली. चोरी हुए सामानों में सोने के आभूषण ज्यादा शामिल हैं. इस संबंध में चैनपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड सरकार असंवैधानिक तरीके से गांवों में बना रही है विकास समिति : मुखिया संघ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर की सरकार की शिकायत

खाली घर का फायदा चोरों ने उठाया

पीड़ित कमलेश शर्मा ने बताया कि गत 29 मई को वे अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए थे. गुरूवार की दोपहर में घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था. अंदर कमरे की आलमारी और बक्से खुले हुए थे. कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और सोने-चांदी के गहने, कपड़े व 20 हजार रूपये नकद गायब थे. घटना को लेकर चैनपुर थाना प्रभारी व्यास राम ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है. और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें- रांचीः अधूरी पड़ी हैं शहर की कई नालियां, 10,095.74 लाख में से खर्च हुए 8,559.65 लाख रुपये     

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button