Uncategorized

गोमिया और सिल्ली में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 9 बजे तक सिल्ली में 18 फीसदी मतदान

Gomia/Silli: झारखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है. सुबह के 7 बजे से शुरु हुआ मतदान दिन के तीन बजे तक चलेगा. इधर गोमिया में सुबह के 9 बजे तक 9 प्रतिशत वोट डाले जाने की खबर है. बता दें कि दोनों सीटों पर वोटों की गिनती 31 मई को होगी. सिल्ली से जहां आजसू प्रमुख सुदेश महतो मैदान में है, वही उनका मुकाबला जेएमएम की प्रत्याशी सीमा महतो से हैं. जबकि गोमिया में बीजेपी-आजसू दोनों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, भाजपा ने माधवलाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है. सरकार में सहयोगी दल आजसू की ओर से लंबोदर महतो भी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं.  जेएमएम ने पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो की पत्नी बबीता देवी को मैदान में उतारा है. दोनों ही सीटों पर जेएमएम को विपक्ष का समर्थन प्राप्त हैं.

गोमिया में 9 बजे तक 14% वोटिंग

FGDGHF

गोमिया में जहां बीजेपी-आजसू आमने-सामने हैं. वही वोटर्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोग सुबह ही अपने घरों से वोट डालने निकले.इधर पेटरवार के 236 बूथ प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में जेएमएम प्रत्याशी बबिता देवी और पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने वोट डाला. हालांकि कुछ बूथों पर वोटिंग देर से शुरु होने की खबर है. बताया जा रहा है कि 47 नंबर बूथ पर 9 बजे तक वोटिंग शुरू नहीं हुई थी. इधर  गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोयोला स्कूल के 61 नं बूथ पर मशीन चालू नहीं होने की वजह से मतदान देर से शुरू हुआ. वही बूथ संख्या 74 पर इवीएम मशीन में खराबी आने के कारण समय पर वोटिंग शुरू नहीं हो पायी. मतदान को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है. केंद्रों पर शांति व्यवस्था बहाल रखने और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी के साथ-साथ अर्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया है. सुबह के नौ बजे तक गोमिया में 14 फीसदी वोटिंग की खबर है.

HJKJ

सिल्ली में 9 बजे तक 18.22 फीसदी मतदान

इधर सिल्ली में भी भारी सुरक्षा के बीच लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं. सुबह के नौ बजे तक 18.22 फीसदी वोट डाले जाने की खबर है.सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जेएमएम प्रत्याशी सीमा देवी ने अपने ग्राम पोगडा में मतदान किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग अपने घरों से निकलें और मताधिकार का इस्तेमाल करें. आजसू प्रत्याशी सुदेश महतो और उनके समर्थकों ने भी लोगों से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की.

SDFD

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button