
Bagalkot (Karnataka) : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक सिद्दू न्यामागौडा का सोमवार तड़के बागलकोट जिले में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी. जिला पुलिस अधीक्षक वमशीकुमार ने बताया कि न्यामागौडा गोवा से अपने निर्वाचन क्षेत्र जमखंडी जा रहे थे , तभी एक लॉरी से टक्कर से बचने के प्रयास में उनकी कार सड़के किनारे एक दीवार से टकरा गई.
इसे भी पढ़ें- चुनावी चौपालः किसी ने कहा लंबोदर तो किसी ने कहा माधव होंगे लाल
क्या है पूरी घटना
वमशीकुमार ने बताया कि 70 वर्षीय विधायक दिल्ली में थे और कार में अपने निर्वाचन क्षेत्र जाने से पहले विमान से गोवा पहुंचे थे. विधायक सिद्दू बी गोवा से वापस बागलकोट स्थित अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान उनकी कार तुलसीगिरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब चार बजे तुलसीगिरी के रास्ते पर उनकी कार के सामने एक ट्रक आ गया. उससे बचने के दौरान उनकी कार दीवार से टकरा गयी. उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी की घटनास्थल पर ही न्यामागौडा की मौत हो गयी. न्यामागौडा के परिवार में उनकी पत्नी , दो बेटे और तीन बेटियां हैं. पी वी नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में 1990-91 के बीच न्यामागौडा केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं.
विधायक की मौत पर पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने दुख व्यक्त किया
विधायक के मौत पर कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दी है. कहा है कि हमारे वरिष्ठ नेता और जमखंडी विधायक श्री सिद्दू बी न्यामागौडा के निधन पर गहरी संवेदना. कांग्रेस पार्टी दुःख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं. वहीं कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने भी ट्वीट कर न्यामागौडा की मौत पर दुख व्यक्त किया है और ट्वीटर पर लिखा है कि हमारे पार्टी विधायक सिद्दू बी न्यामा गौडा की असामयिक मौत ने मुझे झटका दिया है. सिद्दू बी न्यामा गौडा ने एक विधायक, एक सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया. मेरे दोस्त को याद किया जाएगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




