Uncategorized

गुरुग्राम: स्कूल के टॉयलेट में मिली 7 साल के बच्चे की लाश, गला रेतकर मर्डर

News Wing

Gurugram, 8September: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक नामी स्कूल में बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत से हड़कंप मच गया. स्कूल के टॉयलेट से बच्चे की लाश मिली है. पुलिस ने स्कूल परिसर में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

स्कूल के टॉयलेट में मिली बच्चे की लाश

मृतक मासूम की उम्र महज 7 साल थी. मृतक के पिता के मुताबिक, शुक्रवार सुबह उनका बच्चा सही-सलामत स्कूल गया था. कुछ ही देर बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से फोन कर उन्हें बच्चे की तबीयत खराब होने की खबर दी गई.उनके स्कूल पहुंचने से पहले ही उनका मासूम बेटा दम तोड़ चुका था. मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे की लाश स्कूल के टॉयलेट में मिली थी. आशंका जताई जा रही है कि मासूम की गला रेतकर हत्या की गई है.

7 साल के मासूम का दुश्मन कौन 

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज केस की जांच शुरू कर दी है. पुलिस स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों से पूछताछ कर रही है. पुलिस पता लगा रही है कि आखिर 7 साल के मासूम का कौन दुश्मन हो सकता है और उसकी इतनी बेरहमी से हत्या कर सकता है.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button