
Ranchi : गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर लोजपा पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया गया. इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलायी. पार्टी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान को बधाई दी. साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास और बबन गुप्ता का भी आभार वयक्त किया.
इसे भी पढ़ें – सरकारी दौरा या पीए अंजन की शादी में किराए के विमान से असम गए थे सीएम रघुवर दास !
20 दिसंबर को विपक्षी दलों का फूंकेगी पुतला
पार्टी रांची जिला कार्यकारिणी के बैनर तले विपक्षी दलों जेएमएम, कांग्रेस और झाविमो का पुतला दहन करेगी. पार्टी का कहना है की विपक्ष रघुवर दास के खिलाफ व्यक्तिगत प्रहार और दुष्प्रचार कर रही है. झारखंड में हर तरफ अभूतपूर्व विकास हो रहा है और लोजपा इसकी घोर निंदा करती है. इसके विरोध में पार्टी 20 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन करेगी.
मौके पर ये लोग रहे मौजूद
प्रदेश प्रवक्ता शिवेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, गौरव प्रसाद, राजकिशोर रवि, हीरा सिंह, विष्णु सिंह, आकाश भारती, श्रीनिवास सिंह, अंजु देवी, अनिता, प्रतिमा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




