
Ranchi : खूंटी जिला के तोरपा थाना अंतर्गत समलोंग बस्ती के रहने वाले 26 वर्षिय एसटीएफ कांस्टेबल सोहराई टोपनो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक जवान 2010 से देश की सेवा में लगे हुए थे. लेकिन कल रात एक हादसे में उनकी मौत हो गयी. दरअसल सोहराई अपने परिजन के दाह संस्कार से लौट रहे थे और उसी क्रम में खूंटी रोड स्थित आंगनबाड़ी के समीप एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गये. घटना में घायल जवान का इलाज खूंटी अस्पताल में किया गया, ज्यादा खून बह जाने की वजह से बचाया नहीं जा सका.
इसे भी पढ़ें – सरकारी दौरा या पीए अंजन की शादी में किराए के विमान से असम गए थे सीएम रघुवर दास !
वहीं मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है और 4 दिन पहले ही जवान के घर बेटी का जन्म हुआ था. लेकिन उस मासूम के सिर पिता का साया उठ गया. आज मृतक जवान का रिम्स से पोस्टमार्टम करवाकर सैन्य सम्मान के साथ शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




