गिरिडीह: कोडरमा जिले में ममता वाहनों की संख्या बढ़ार्इ जाए। अभी फिलहाल 158 ममता वाहन कार्यरत है। ममता वाहन के चालकों का सम्पर्क न. से लोगों को अवगत कराया जाए। जमुआ में बंद पडे एक्स रे मशीन को 10 दिनों के अन्दर कार्यशील बनाया जाए। हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर की व्यवस्था की जाए। उक्त निदेश कोडरमा सांसद बाबूलाल मरांडी ने सिविल सर्जन चन्द्र प्रकाश विभाकर को दिया। वे आज जिला निगरानी एवं सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जशपुर से हजारीबाग भाया बरकठ्ा एवं बेंगावाद-चतरा पथ एवं पीएमजीएसवार्इ के तहत बॉधपुर पंचायत में बन रही सड़क की जांच के लिए वरीय प्रभारी के नेत्ृत्व में एक जांच कमिटी गठित की जायेगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत मृत लाभुकों के स्थान पर नए लाभुको को इससे जोड़ा जाएगा। सरिया बालिका उच्च विद्याालय में शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
गाण्डेय में एक चिकित्सक का पदस्थापन किये जाने पर निर्णय लिया गया। राजधनवार के उप स्वास्थय केन्द्रों का निरिक्षण भी किया जाएगा। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत विभाग को प्राप्त उपकरण एवं सामग्री की सूची सभी जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध करानें का निदेश दिया गया।
गिरिडीह सांसद रवीन्द्र पाण्डेय के आदेश के बावजूद सांसद मद से 36 चापाकलों का भुगतान न किए जानें पर संबंधित पदाधिकारी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया । गिरिडीह नगर क्षेत्रान्तर्गत बन रहें सडको की गुणवता की जॉच किए बिना राशि का भुगतान न करनें का निर्णय लिया गया है।
बैठक में उपायुक्त दीप्रवा लकडा, पुलिस अधीक्षक का्रन्ति कुमार, गिरिडीह सांसद रविन्द्र पाण्डेय, डीडीसी पी के गुप्ता, एसडीओ जुल्फिकार अली, बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, जुमुआ विधायक चन्द्रिका महाथा सहित जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।




