News Wing Khunti, 13 December: खूंटी जिले में बुधवार को दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है. पहली घटना मुरहू थाना क्षेत्र के सिरका गांव की है, जहां अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग महिला कुंजू डांग की हत्या कर दी. दूसरी घटना खूंटी थाना क्षेत्र के जोजोहातु की है, जहां बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई मंगरा मुंडा की हत्या नशे की हालत में कर दी. बताया जाता है कि मंगरा मुंडा ने अपने तीन भाई और ग्राम प्रधान चाड़ा मुंडा के साथ रात 11 बजे तक शराब पिया. इसके बाद दो भाई और ग्राम प्रधान वहां से निकल गये. मौके पर मौजूद दो भाइयों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ और आरोपी बेरा मुंडा ने मंगरा मुंडा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
हत्या के बाद आरोपी ने अपने सगे सम्बन्धियों को हत्या किये जाने की जानकारी दी और सुबह गांव में ग्राम सभा लगाया गया, लेकिन ग्राम सभा में कोई सुनवाई नहीं हुई. उधर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है मामले की जांच शुरू कर दी है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




