Uncategorized

कुवास को हराकर नडाल पेरिस मास्टर्स क्वार्टर फाइनल में

News Wing

Paris, 3 November: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने उरूग्वे के पाब्लो कुवास को हराकर पेरिस मास्टर्स टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. स्पेन के 31 बरस के नडाल ने बुधवार को साल के आखिर में नंबर एक की रैंकिंग सुनिश्चित कर ली.

नडाल को कुवास को हराने में काफी मेहनत करनी पड़ी

उन्होंने हालांकि कुवास को 6 . 3, 6 . 7, 6 . 3 से हराने में काफी मेहनत करनी पड़ी. अब उनका सामना 77वीं रैंकिंग वाले फिलिप क्राजिनोविच से होगा जिसने निकोलस माहूत को 6 . 2, 3 . 6, 6 . 1 से हराया. अर्जेंटीना के जुआन मार्तिन देल पोत्रो ने जर्मनी के राबिन हासे को 7 . 5, 6 . 4 से हराया. अब वह नौवी वरीयता प्राप्त जान इसनेर से खेलेंगे जिन्होंने ग्रिगोर दिमित्रोव को 7 . 6, 5 . 7, 7 . 6 से हराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button