Uncategorized

किसानों, युवाओं के लिए योजनाओं को मंत्रिमंडल से मंजूरी

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री की कृषि सिंचाई योजना तथा उच्च शिक्षा से वंचित युवाओं के लिए कौशल विकास से संबंधित कुछ कार्यक्रमों को मंजूरी दे दी। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संवाददाताओं को बताया कि मंत्रिमंडल ने बुधवार की बैठक में उक्त योजनाओं को मंजूरी दी।

मंत्री ने यह उम्मीद जताई कि संसद में लंबित विधेयक भी पारित करा लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, “मैं इस बात को लेकर आशान्वित हूं कि कोई भी पार्टी विकास विरोधी रुख नहीं अपनाएगी।”

उन्होंने कहा कि संसदीय कार्यवाही को प्रभावित करने की चेतावनी देने वाले लोग सरकार के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ टीवी के लिए मायने रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button