JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

रांची में यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद संजय सेठ

Ranchi: रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की. इस दौरान सांसद ने रांची लोकसभा क्षेत्र को रेलवे मंत्रालय के द्वारा दिए गए सौगातों के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया. इसके अतिरिक्त उन्होंने रांची में यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी केंद्रीय मंत्री को एक आग्रह पत्र भी सौंपा. आग्रह पत्र में टाटीसिल्वे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव, चुटिया में पावर हाउस से कृष्णापुरी को जाम मुक्त बनाने के लिए रेलवे मंत्री ने कहा जल्द ही रेलवे फाटक के समीप फ़्लाईओवर या अंडरपास सुविधा अनुसार निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, रांची लोहरदगा ट्रेन को मुरी सिल्ली तक विस्तार देने के मुद्दे पर भी केंद्रीय मंत्री से सांसद ने बात की.
इसे भी पढ़ें: संकल्पित प्रयासों से झारखंड में पंचायत प्रतिनिधि बनायेंगे भाजपा की सरकारः कपिल मोरेश्वर पाटिल

सांसद ने केंद्रीय मंत्री को सिल्ली के समीप ईलू बाईपास लाइन, जो सिर्फ 6 किलोमीटर है के निर्माण हेतु 125 करोड़ रुपए आवंटित करने का भी आग्रह किया. सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया इसके निर्माण से जमशेदपुर की दूरी कम हो जाएगी. यह लाइन का कार्य पूरा हो जाता है तो इससे रेल यात्रियों का कम से कम एक से डेढ़ घंटे का समय बच सकेगा और इसका लाभ रेलवे को भी होगा. सांसद ने लोधमा बाईपास रेल लाइन के निर्माण कराने का भी आग्रह किया ताकि रांची लोकसभा क्षेत्र में विकास को गति दी जा सके. रांची से जमशेदपुर शटल ट्रेन चलाने का भी रेल मंत्री ने आश्वासन दिया. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से रांची से इंदौर तक सीधी रेल सेवा बहाल करने का भी आग्रह किया है. केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने हर विषय को गंभीरता से सुना है और सकारात्मक पहल करने की बात कही है.

Related Articles

Back to top button