Uncategorized

कल माओवादियों का बिहार-झारखंड बंद

रांची : भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (माओवादी) ने 25 अप्रैल को बिहार और झारखंड बंद की घोषणा की है। यह जानकारी अखबारों के दफ्तरों में टेलीफोन और प्रेस विज्ञप्ति के माध्‍यम से दी गयी है। जिसमें भाकपा माओवादी पार्टी के प्रवक्‍ता गोपालजी के हवाले से कहा गया है कि झारखंड और बिहार में संगठन के सदस्‍यों की गिरफ्तारी के अलावा झारखंड के साहेबगंज में छह ग्रामीणों को कथित तौर पर नक्‍सली बता कर गिरफ्तार किये जाने के विरोध में यह बंद बुलायी गयी है।

प्रवक्‍ता गोपालजी ने आगे कहा है कि झारखंड में माओवादियों के शीर्ष नेता रोहितजी और बिहार में संगठन के कुछ सदस्‍यों की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पार्टी ने इन दो राज्‍यों में बंद की घोषणा की है।

इधर, बंद को देखते हुए राज्‍य पुलिस ने सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम कर लिये हैं। रेल मार्ग पर सुरक्षा की विशेष व्‍यवस्‍था की जायेगी क्‍योंकि बंद के दौरान इन्‍हीं मार्गों को लक्ष्‍य बनाया जाता है। वहीं कई बस मालिकों ने इस दिन लंबी दूरी के वाहन नहीं चलाने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button