Uncategorized

कमजोर एशियाई संकेतों से सेंसेक्स 57 अंक टूटा, रुपया में 22 पैसे की गिरावट

Mumbai : शेयर बाजारों में शुरुआती रुझान में तेजी के बाद निवेशकों के मुनाफा वसूली से सेंसेक्स मंगलवार को 57 अंक गिरकर खुला. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 57.30 अंक यानी 0.16% गिरकर 35,108.18 अंक पर खुला. एकदम शुरुआती कारोबार में यह 35,232.44 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था. गौरतलब है कि पिछले तीन सत्र के कारोबार में सेंसेक्स में 820.57 अंक की बढ़त दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आ रही है नरमी,  पेट्रोल-डीजल की कीमतें गिरने के संकेत

10,664.80 अंक पर खुला निफ्टी

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.85 अंक यानी 0.22% घटकर 10,664.80 अंक पर खुला है. ब्रोकरों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बाजार का शुरुआती रुझान तेजी भरा रहा. लेकिन अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच शिखर वार्ता को लेकर बनी अनिश्चिता से एशियाई बाजारों के कमजोर संकेतों और निवेशकों के मुनाफा वूसली से बाजार में गिरावट का दौर जारी हो गया. इसके अलावा इटली के राजनीतिक संकट ने भी शेयर बाजारों को प्रभावित किया.

इसे भी पढ़ें- वित्तीय वर्ष 2017-18 में घोटालेबाजों ने 21 सरकारी बैंकों को लगाया 25,775 करोड़ रुपये का चूना: आरटीआई

रुपया में 22 पैसे की शुरुआती गिरावट

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 22 पैसे टूटकर 67.65 पर खुला. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार आयातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की बढ़ी मांग के चलते रुपया कमजोर हुआ. साथ ही घरेलू शेयर बाजारों के निचले स्तर पर खुलने से भी रुपया पर दबाव पड़ा. प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 795.06 करोड़ रुपये के मूल्य के शेयरों की बिक्री की. सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे सुधरकर 67.43 पर बंद हुआ था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button