
NewsWingDesk: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के नतीजे मंगलवार शाम 4 बजे जारी किये जाएंगे. मानव संसाधन मंत्रालय के सचिव ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया है. स्टूडेंस अपना रिजल्ट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, results.nic.in, Microsoft SMS Organizer, www.google.com, www.bing.com और UMANG app पर देख सकेंगे. बता दें कि इसबार 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा दी थी. जिनमें 6,71, 103 लड़कियां थी जबकि लड़कों की संख्या 9,67,325 थी.
इसे भी पढ़ेंःCBSE 12वीं की परीक्षा में लड़कियां अव्वल, 99.8 प्रतिशत अंक के साथ मेघना रही टॉपर
यहां देखें अपना रिजल्ट
स्टूडेंस 10वीं का अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट cbse.nic.in पर देख कर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर CBSE 10th Result 2018 लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर रोल नंबर डालकर रिजल्ट देखा जा सकता है.
छात्र एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं, इसके लिए उन्हें cbse10 लिखकर 7738299899 पर मैसेज करना होगा
इसके अलावे IVRS के जरिए फोन नंबर 24300699 (दिल्ली के लिए) और 011–24300699 (दिल्ली से बाहर के लिए) के जरिए रिजल्ट देखा जा सकता हैं.
साथ ही google.co.in पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है, इसके अलावे माइक्रोसॉफ्ट बिंग www.bing.com पर स्टूडेंस अपना परिणाम देख सकते हैं.
पेपर लीक को लेकर हुआ था विवाद
इस साल सीबीएसई की 12वीं के इकोनॉमिक्स और 10वीं के गणित के पेपर लीक होने को लेकर काफी विवाद हुआ था. इसे लेकर देशभर में प्रदर्शन भी हुए. वही 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा से हुई थी, लेकिन 10वीं मैथ्स के पेपर दोबार नहीं हुए.
इसे भी पढ़ेंःआ गया यूपी बोर्ड 2018 का रिजल्ट, 10th में अंजलि वर्मा व इंटर में रजनीश शुक्ला ने किया टॉप
बता दें कि 26 मई को सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी हुए थे. जिसमें लड़कियों ने बाजी मारते हुए बेहतर प्रदर्शन किया था. गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ने 500 में 499 अंक प्राप्त कर टॉप किया है. वही टॉप 6 में लड़कियां ही थी. 12 वीं की परीक्षा में कुल 83.01 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




