Uncategorized

एयरलाइंस कर्मी को अगवा कर मारपीट का मामला : मॉडर्न ड्रैस के कार से अगवा हुए थे एयरलाइंस कर्मी

Ranchi : एयरलाइंस कर्मी मोहित कुमार को जिस गाड़ी से अगवा किया गया था. वह वोक्सवोगन पोलो है, इस गाड़ी का पंजीयन ट्रेस करने पर पता चला कि गाड़ी मॉडर्न ड्रेस के नाम से पंजीकृत्त है. इसी गाड़ी से एयरलाइंस कर्मी मोहित को अगवा कर पीटा गया था. होटल एवीएन ग्रांड के पास भी गाड़ी को कुछ देर तक रोके रखा. जब अगवा कर्मी के दोस्तो ने परिजन को जानकारी दी, तो परिजनों ने इसबात की जानकारी पुलिस को दी. इस बात की जानकारी आरोपी को मिल गयी. तब गाड़ी को हिंदपीढ़ी थाना में ले गया. वहां मामला को रफा दफा करने का दबाव बनाये जाने लगा, नहीं मानने पर फर्जी छेड़छाड़ केस में फंसाने की धमकी दी गयी.

इसे भी देखें – शराब पीकर प्लेन पर चढ़ने से रोका तो एयरलाइंस कर्मी को अगवा कर पीटा, जान से मारने की दी धमकी, पुलिस मामला दबाने के प्रयास में लगी रही

क्या है मामला 

कुछ दिन पहले नशे की हालत में अंकित काबरा और शिवेन्द्र शिवम एयरपोर्ट पर हंगामा कर रहे थे. मना करने पर नशे की हालत में टर्मिनल के मैनेजर मनोज सिन्हा, इंडिगो के मैनेजर अभय पाण्डेय और मो रिजवान कादिर के साथ उन्होंने गाली-गलौज की. कर्मी के साथ धक्का मुक्की की और जान से मारने की धमकी भी देने लगे. इसके बाद उन दोनों को फ्लाईट चढ़ने से रोक दिया गया. 14 फरवरी की रात होटल कैपिटल हिल में आयोजित एक कार्यक्रम में एयरलाइंस कर्मी मोहित शामिल था. तभी दो लोग जो एयरपोर्ट की घटना में शामिल थे, उनके साथ अन्य चार पांच अज्ञात लोग मोहित को पकड़कर होटल के पार्किंग तक जबरदस्ती ले गए और गाड़ी नo. JH01BE-3242 में बैठाकर उनके साथ मारपीट की. यह गाड़ी रांची के एवीएन ग्रांड होटल के गेट पास भी कुछ देर के लिए रुकी. उसके बाद शहर के विभिन्न सड़कों पर दौड़ती रही और आरोपी एयरलाइंस कर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहे. आरोपों के मुताबिक मोहित को मारपीट के बाद जिन्दा जलाने का भी प्रयास किया गया. वहीं छेड़खानी के झूठे आरोप में फंसाने की भी धमकी दी. मोहित ने जब इसकी सूचना परिजनों को दी, तब परिजनों ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी.

इसे भी देखें – विकास तिवारी गैंग के 40 लोगों की हत्या करने वाले हैं श्रीवास्तव गिरोह के अपराधी

परिवार वाले पुलिस की कार्रवाई पर उठा रहे हैं सवाल

हिन्दपीढ़ी थाना में इंडिगो एयरलाइंस रांची के सीनियर एक्जीक्यूटिव सिक्योरिटी मोहित कुमार ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. मोहित के पिता उमाशंकर सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं है. पहले तो पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी. पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामला उठाने का दबाव दे रही थी. आरोपियों का पक्ष लेकर पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहती है. मोहित कुमार एचईसी कॉलोनी के रहने वाले हैं. इस मामले को लेकर जब हिदपीढ़ी थाना प्रभारी से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है. 

आरोपी पर डोरंडा थाना में भी मामला दर्ज

एयरपोर्ट पर हंगामा करने और कर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने को लेकर इंडिगो एयरलाइन्स के उप प्रबंधक अभय कुमार पाण्डेय ने डोरण्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में अंकित काबरा और शिवेन्द्र शिवम को आरोपी बनाया गया, जिसमें बताया गया कि दोनों मुंबई की यात्रा करना चाहते थे. दोनों ऩशे की हालत में थे, जिस कारण खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. बहरहाल पुलिस ने कार्रवाई में लेटलतीफी और लापरवाही के आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button