
Ranchi : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा समेत 50 आरोपियों को चारा घोटाले के एक और मामले में बुधवार को सजा सुनायी गयी. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसएस प्रसाद ने चाईबासा कोषागार से 33.68 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से सबंधित (आरसी 68 ए/96) मामले में लालू प्रसाद यादव, जगन्नाथ मिश्रा, पूर्व सांसद डा आरके राणा, पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष जगदीश शर्मा को पांच-पांच साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर चारों नेताओं को एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अदालत ने 56 आरोपियों में से छह को बरी कर दिया. इनमें रामवतार शर्मा, विमला शर्मा, सीमा कुमार, सुदेव राणा, राम प्रकाश राम और मुकेश कुमार श्रीवास्तव शामिल है. अदालत ने महिला दोषियों को रियायत देते हुए तीन-तीन साल की सजा सुनायी है. इसके पूर्व विशेष न्यायाधीश ने 56 आरोपियों में से लालू सहित 50 को दोषी करार दिया था. सीबीआई के वरीय विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि लालू, जगन्नाथ, जगदीश, आरके राणा को आईपीसी की धारा 120 बी रेड विथ 409, 420,467,468,471, 477-A (1) के तहत दोषी करार देते हुए सजा सुनायी गयी है.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा ट्रेजरी मामला : लालू यादव और जगन्नाथ मिश्र को पांच-पांच साल की सजा
इनकी सजा और जुर्माने की राशि इस प्रकार है-
नाम सजा जुर्माना
लालू यादव 5 वर्ष 10 लाख
जगन्नाथ मिश्रा 5 वर्ष 10 लाख
जगदीश शर्मा 5 वर्ष 10 लाख
आरके राणा 5 वर्ष 10 लाख
विद्या सागर निषाद 3 वर्ष 1.5 लाख
धुव भगत 3 वर्ष 1.5 लाख
मधु मेहता 3 वर्ष 1.5 लाख
चंचला सिन्हा 3 वर्ष 1.5 लाख
अनिता प्रसाद 3 वर्ष 1.5 लाख
निर्मला प्रसाद 3 वर्ष 1.5 लाख
सिद्धार्थ कुमार 3 वर्ष 1.5 लाख
सुशील कुमार 3 वर्ष 1.5 लाख
ज्योति कुमार झा 3 वर्ष 1.5 लाख
फूलचंद्र सिंह 4 वर्ष 2 लाख
महेश प्रसाद 4 वर्ष 2 लाख
सजल चक्रवती 4 वर्ष 2 लाख
सिलाश तिर्की 5 वर्ष 12 लाख
अर्जुन शर्मा 5 वर्ष 12 लाख
ब्रजनंदन 5 वर्ष 12 लाख
कृष्णा मोहन प्रसाद 5 वर्ष 12 लाख
कृति नारायण झा 5 वर्ष 12 लाख
सुनील कुमार सिन्हा 5 वर्ष 1 लाख
हरीश कुमार 5 वर्ष 1 लाख
विमल कुमार अग्रवाल 5 वर्ष 1 लाख
मोहिन्द्र सिंह बेदी 5 वर्ष 1 लाख
रवि सिन्हा 5 वर्ष 1 लाख
सुभाषीश देव 5 वर्ष 1 लाख
दवेन्द्र कुमार राय 5 वर्ष 1 लाख
प्रकाश कुमार लाल 5 वर्ष 1 लाख
समीर बालिया 5 वर्ष 1 लाख
बिजेश्वरी प्रसाद सिन्हा 5 वर्ष 1 लाख
शरद कुमार 5 वर्ष 1 लाख
श्रीनाथ सिंह 3 वर्ष 40 हजार
रामनंदन सिंह 5 वर्ष 1 लाख
दयानंद कश्यप 5 वर्ष 1 लाख
जाहिद हुसैन 5 वर्ष 1 लाख
रवि सिन्हा 5 वर्ष 1 लाख
संजय सिन्हा 5 वर्ष 1 लाख
जगमोहन लाल ककड़ 5 वर्ष 1 लाख
राजेश मेहरा 5 वर्ष 1 लाख
महेन्द्र कुंदन 5 वर्ष 1 लाख
उमेश दूबे 5 वर्ष 1 लाख
सत्येन्द्र कुमार मेहरा 5 वर्ष 1 लाख
सुरेश दूबे 5 वर्ष 1 लाख
त्रिपुरारी मोहन प्रसाद 5 वर्ष 1 लाख
मो इकराम 5 वर्ष 1 लाख
मो हुसैन 5 वर्ष 1 लाख
मो सईद 5 वर्ष 1 लाख
एके वर्मा 5 वर्ष
इसे भी पढ़ें : जेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित करने का सरकार ने किया अनुरोध, 29 जनवरी को होनी है परीक्षा




