Uncategorized

‘आप’ ने शीला दीक्षित के खिलाफ जांच के लिए राष्ट्र्पति को लिखा पत्र

नई दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ जांच के लिए प्रेजिडेंट को लेटर लिखा है। इस लेटर में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरकार को समर्थन दे रही कांग्रेस पार्टी की नेता शीला दीक्षित पर अवैध कॉलोनियों को रेग्युलर करने का आरोप लगाया गया है।

इस लेटर में दिल्ली सरकार ने कहा है इस मामले में शीला दीक्षित पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा शीला दीक्षित पर 13 करोड़ की फिजूलखर्जी का भी आरोप लगाया गया है।

इस मामले में बीजेपी नेता डॉ. हर्षवर्धन ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में चुनावों से पहले वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनी तो शीला दीक्षित के खिलाफ जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button