News Wing
Dumka, 14 August: स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह दुमका शहर दौड़ा. दौड़ को नाम दिया गया क्रॉस कंट्री रेस. सुबह करीब 7 बजे डीसी चौक पर काफी संख्या में महिला और पुरुष जमा हुए. डीसी दुमका ने रेस को हरी झंडी दिखायी. दौड़ में शामिल पुरुषों ने डीसी चौक से हवाई अड्डा होते हुए कुरवा पहाड़ तक दौड़ लगायी और वापस डीसी चौक आ गए. वहीं महिलाओं ने बंदर जोड़ी तक दौड़ लगायी और वापस डीसी चौक आ गए. दौड़ की पूरी तैयारी प्रशासन की ओर से की गयी थी. कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी. दुमका शहर के आम जनों का इस दौड़ को सफल बनाने में काफी योगदान रहा




