
Ranchi: 10 जून को रांची में उपद्रव और हिंसा की घटना के बाद रविवार देर शाम डीजीपी नीरज सिन्हा, डीआईजी अनिस गुप्ता और एसएसपी सुरेंद्र झा मेन रोड पहुंचकर मौजूदा हालात से अवगत हुए और लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की.
शहर में शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर डीजीपी झारखंड नीरज सिन्हा रांची मेन रोड पहुंचे और शहर में पुलिस की मुस्तैदी देखी साथ ताजा हालात का जायजा लिया. इस दौरान वरीय पदाधिकारी मेन रोड में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि इस मामले की फिलहाल जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है. चिन्हित करने के बाद सभी उपद्रवियों पर कठोर कार्यवाई की जाएगी. आपको बता दें कि इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें 22 नामजद और आठ से दस हज़ार अज्ञात व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें : रांची हिंसा : उपद्रवियों ने पुलिस पर की थी 80 राउंड फायरिंग, 22 नामजद समेत 8 से 10 हजार लोगों पर FIR




