Uncategorized

आईएस ने ईरान पर हमले की धमकी दी

Newswing Desk
Tehran, 10 August: आईएस ने एक नया वीडियो जारी कर ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला करने की धमकी दी है. आईएस के इस वीडियो में एक व्यक्ति काले रंग का मास्क पहना हुआ है और एके 47 रायफल पकडे हुए है. उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी हैं. आतंकवादी अरबी भाषा में शिया मुसलमानों के खिलाफ बोलते हुए इराक पर हमले की धमकी दे रहा है. इस वीडियो पर इस्लामिक स्टेट की समाचार एजेंसी अमाक का लोगो भी मौजूद है.

उल्लेखनीय है कि इस्लामिक स्टेट ईरान को अपना दुश्मन मानता है. इससे पहले भी आईएस ने सात जून को ईरान की संसद और अयातुल्ला खुमैनी की दरगाह पर हमला किया था, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गयी थी. इस हमले की जवाबी कार्रवाई के तौर पर ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स ने 18 जून को सीरिया में स्थित आईएस के ठिकानों पर कई मिसाइलें दागी थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button