Uncategorized

आइपीएस नरेंद्र की हत्या मामले की होगी सीबीआई जांच : शिवराज

भोपाल, 13 मार्च | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि मुरैना में अवैध खनन रोकने के अभियान में लगे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी नरेंद्र कुमार की हत्या मामले की जांच राज्य सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के लिए तैयार है। विधानसभा भवन में स्थिति अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में शिवराज ने कहा कि इस बारे में वह केंद्र सरकार को पत्र लिख रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मध्य प्रदेश सरकार ने वैसे तो न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं लेकिन नरेंद्र कुमार की पत्नी मधु रानी तेवतिया के अनुरोध पर राज्य सरकार ने सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया है।” तेवतिया भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button