Uncategorized

अररिया लोस उपचुनाव से पहले जदयू को झटका, सरफराज आलम ने दिया इस्तीफा

Patna : अररिया लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव से पहले जदयू को झटका लगा है. जदयू विधायक मोहम्मद सरफराज आलम ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. सरफराज आलम आरजेडी की टिकट से लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव लड़ सकते हैं.

दिवंगत नेता तस्लीमुद्दीन के बेटे हैं सरफराज

सरफराज आलम दिवंगत सांसद मो. तस्लीमुद्दीन के बेटे हैं. वे जोकीहाट से जदयू विधायक थे. 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट से दिवंगत नेता तस्लीमुद्दीन विजयी हुए थे. 17 सितंबर 2017 को तस्लीमुद्दीन का निधन हो गया था, जिसके चलते यह सीट खाली हो गई थी. सरफराज आलम के राजद में शामिल होने की बात पहले से ही सुर्खियों में है. पिता को श्रद्धांजलि देने के बहाने मो. सरफराज आलम ने राजद के मंच से दावेदारी पेश कर दी थी.

इसे भी पढ़ें : 3000 करोड़ के मुआवजा घोटाले में सबसे ज्यादा गड़बड़ी करने वाले सीओ ने एसआईटी को बताया था, वरीय अधिकारियों का दबाव था

एक सप्ताह पहले हो गयी थी बात

सरफराज के जदयू से अलग होकर आरजेडी में शामिल होने और पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चा क्षेत्र में कई दिनों से चल रही थी. एक सप्ताह पहले ही सरफराज ने इस मामले में तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी. इसी मुलाकात के बाद से सरफराज को अररिया लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में राजद से टिकट मिलना तय हो गया था।

चुनाव की तारीख आते ही सरफराज ने विस की सदस्यता से दिया इस्तीफा

शुक्रवार को चुनाव आयोग ने 11 मार्च को वोटिंग और 14 मार्च को मतगणना की तारीख तय की। चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही सरफराज ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

सरफराज का इस्तीफा शुरुआत, आगे जदयू में आयेगा भूचाल : तेजस्वी
सरफराज के इस्तीफा पर चुटकी लेते हुये आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है. आगे जदयू में भूचाल आने वाला है. जदयू के अंदर काफी आक्रोश है. पार्टी के नेता नीतीश कुमार से अधिक आरसीपी सिंह से नाराज हैं. नीतीश कुमार नेताओं को महत्व नहीं दे रहे हैं. आगे जदयू में भगदड़ मचने वाली है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button