Uncategorized

अब केंद्रीय गृह मंत्रालय में लग गयी आग

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मंत्रालय की आग का धुंआ अभी छंटा भी नहीं था कि दिल्ली स्थिति केन्द्रीय गृहमंत्रालय के दफ्तर में आग लग गई। आग मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर स्थिति कमरा नम्बर 102 में लगी, जिसे मौके पर पहुंची 10 दमकल गाडियों ने समय रहते बुझा दिया गया।

जानकारी के अनुसार यह आग दोपहर 2.20 बजे लगी थी। दफ्तर की खिड़कियों से धुंआ निकलते देख यहां पास ही खेल रहे बच्चों ने पुलिस को सूचना दी। मौक पर पुलिस और 6 दमकल गाडियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

पुलिस के अनुसार मंत्रालय बिल्डिंग के पास खेल रहे कुछ बच्चों ने पुलिस की पीसीआर वैन को बिल्डिंग से धुंआ निकले की सूचना दी। रविवार को अवकाश होने के कारण दफ्तर में कर्मचारी नहीं थे।

यूपीए भागने की तैयारी में

चिदंबरम के दफ्तर में आग के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने टि्वटर पर लिखा, “होम मिनिस्ट्री डॉक्यूमेंट सेक्शन में आग, यूपीए देश से भागने की तैयारी में।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button