Uncategorized

अन्ना, रामदेव के आंदोलन राजनीति से प्रेरित: शीला दीक्षित

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को योग गुरु बाबा रामदेव और भंग हो चुकी टीम अन्ना पर हमला करते हुए कहा कि इनके आंदोलन राजनीति से प्रेरित हैं और इन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन हासिल है.

दीक्षित ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “हम पहले ही यह कह चुके हैं कि अन्ना हजारे और बाबा रामदेव के आंदोलन राजनीति से प्रेरित हैं, जिन्हें भाजपा का समर्थन हासिल है.”

टीम अन्ना के पूर्व सदस्यों द्वारा अक्टूबर महीने में नई पार्टी गठित किए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर दीक्षित ने कहा, “वे यदि राजनीति में आना चाहते हैं तो वे आएं. यही उनका अंतिम फैसला है तो उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए. निर्दलीय जैसे चुनाव लड़ते हैं वे वैसे भी लड़ सकते हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button