Uncategorized

टंडवा: एसआईएसएफ जवानों ने ग्रामीणों को पीटा, विरोध में कोल माइन्स से कोयला डिस्पेच बंद

News Wing
Tandawa, 30 November: आम्रपाली के कुमरांग कला गांव में सीआईएसएफ के जवानों के द्वारा ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. साथ ही आम्रपाली कोल माइन्स गेट नंबर एक और दो के पास कई होटल संचालको को भी एसआईएसएफ जवानों ने जमकर पीटा और एक होटल में आग लगा दिया.

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. जिसके बाद अचानक एसआईएसएफ डीएसपी सुदर्शन कुमार आस्तिक के आते ही एसआईएसएफ के जवानों ने अपने आपे को खोते हुए फिर से विस्थापित ग्रामीण कमिटी के लोगों को और कोयला व्यवसायियों सहित ट्रक ड्राइवर को भगाना शुरू कर दिया.जिसके बाद एक बार फिर से टंडवा थाना प्रभारी मदनमोहन सिंह ने मामले को शांत कराया. वहीं घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button