Uncategorized

मैंने एक अप्रत्याशित जीवन जिया है : निमरत कौर

नई दिल्ली: अपनी फिल्मों के जरिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हासिल कर चुकीं अभिनेत्री निमरत कौर का कहना है कि फिल्म जगत में उनका सफर एक ‘रोलर-कोस्टर’ पर बैठने जैसा रहा है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह नई रोमांचक चीजों का इंतजार करती हैं और अपनी फिल्मों को एक कलाकार तथा एक दर्शक को नजरिए से चुनती हैं।

यहां ‘ऑडी ए-4 सिडान’ कार लांच का हिस्सा बनीं निमरत ने आईएएनएस से कहा, “सच कहूं तो मुझे कुछ पता नहीं है कि मेरा करियर कैसे बदला। मुझे लगता है कि मैंने पिछले तीन साल में काफी अप्रत्याशित जीवन जिया है। ‘लंचबॉक्स’ के बाद से मेरे जीवन का सफर मेरे लिए ‘रोलर-कोस्टर’ पर बैठने जैसा रहा है। मुझे सच में नहीं पता कि मेरे आस-पास क्या चल रहा है।”

निमरत को 2013 में आई फिल्म ‘लंचबॉक्स’ से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्हें टेलीविजन शो ‘होमलैंड’ और ‘वेवार्ड पाइन्स’ से भी काफी प्रशंसा मिली।

अभिनेत्री का कहना है कि वह नई चीजों के लिए तैयार रहती हैं। उन्हें जो भी रोमांचक लगता है, वह उसका हिस्सा बन जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button