HEALTHNational

विश्व स्तनपात सप्ताहः 5 में से 3 नवजात को जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान नहीं कराया जाता

NewDelhi: विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में अनुमानत: 7.8 करोड़ या पांच में से तीन नवजात शिशुओं को जन्म के एक घंटे के अदंर स्तनपान नहीं कराया जाता है, जो उनके जीवित रहने की संभावना को कम करता है. रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से अधिकतर नवजात शिशु भारत समेत कम या मध्यम आय वाले देशों से हैं.

इसे भी पढ़ेंः कहीं जुमला बनकर न रह जाये सीएम रघुवर दास की वर्ल्ड क्लास घोषणाएं

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में शिशु के जन्म के एक घंटे अंदर स्तनपान कराने की दर में बढ़ोतरी हुई है. यह दर 2005 में 23.4 फीसदी थी. जो 2015 में बढ़कर 41.5 प्रतिशत हो गई है. इसी अवधि में वैश्विक स्तर पर यह दर 37 प्रतिशत से बढ़कर 42 फीसदी हुई है.

इसे भी पढ़ेंःमणिपुरःकांग्रेस विधायक के घर एनआईए का छापा, कई अवैध हथियार बरामद

डब्ल्यूएचओ की यह रिपोर्ट स्तनपान सप्ताह (एक से सात अगस्त) की पूर्व संध्या पर जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि बच्चे के जन्म के एक घंटे के अंदर उसे स्तनपान कराया जाता है तो उसके जीवित रहने की संभावना काफी बढ़ जाती है. इसके मुताबिक, स्तनपान कराने में महज कुछ घंटों की देरी से बच्चे की जान को खतरा हो सकता है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button