Uncategorized

छत्तीसगढ़ में प्रख्यात समाजसेवी दंपति की गोली मारकर हत्या

Raipur : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक समाज सेवी एवं नगपुरा पार्श्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. दुर्ग क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गंज इलाके में जैन समाज के बेहद प्रतिष्ठित व्यक्ति रावलमल जैन (70 वर्ष) और उनकी पत्नी सूरज देवी (65 वर्ष) की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई.

काबरा ने बताया कि आज सुबह पुलिस को जैन दंपति की हत्या की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस दल को उनके घर के लिये रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह की है. इस दौरान उनके पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही मौजूद थे. सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. काबरा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के निकट हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें : असम: एनआरसी का पहला ड्राफ्ट जारी, फर्स्ट लिस्ट में 1.9 करोड़ लोगों के नाम

अपराधी जल्दी पकड़े जाएंगे : सीएम रमण सिंह

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रसिद्ध समाजसेवी, चितंक एवं लेखक रावलमल जैन ‘मणि’ और उनकी पत्नी सूरजदेवी की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन ने छत्तीसगढ़ में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित होकर कार्य किया. उन्होंने दुर्ग जिले के नगपुरा में प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया. वह नगपुरा स्थित छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जैन मंदिर के ट्रस्टी भी थे. सिंह ने कहा कि जैन ने समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के विकास के लिए लगभग विभिन्न विषयों में कई पुस्तकें लिखीं. मुख्यमंत्री ने दिवंगत जैन दम्पत्ति के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. रमन सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले की तत्परता से जांच शुरू कर दी है. उन्होंने विश्वास जताया कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा में तीन तलाक को अपराध बताने वाले क्लॉज को जमानती बनाने की मांग कर सकती है कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button