Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Srinagar: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने गोली मारकर पश्चिम बंगाल के पांच मजदूरों की हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार आतंकवादियों के हमले में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हो गया. हमले में हताहत हुए सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के थे. मारे गये मजदूरों के नाम कमालुद्दीन, मुरसालिम, रोफिक, नोमुद्दीन और रफीकुल है.
इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection 2014 में 1499 उम्मीदवार थे मैदान में, 949 की जमानत हो गयी थी जब्त
कश्मीर के बाहर से घाटी में आये लोगों को आतंकी बना रहे निशाना
यह हमला उस दिन हुआ है जब यूरोपीय संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को प्राप्त विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने के बाद स्थानीय लोगों से बात करने और उनका अनुभव जानने के लिए कश्मीर की यात्रा पर थे.
अनुच्छेद 370 पर केंद्र के फैसले के बाद से आतंकवादी ट्रकवालों और मजदूरों खासकर उन लोगों को को निशाना बना रहे हैं जो कश्मीर के बाहर से घाटी में आये हैं.
गौरतलब है कि जिन मजदूरों की हत्या की गयी वो सभी मुर्शिदाबाद के सागरदिधी थाने के बोखारा बाहलनगर गांव के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक इन मजदूरों को पहले आतंकियों ने किडनैप किया फिर इनकी हत्या कर दी. ये मजदूर कश्मीर के कुलगाम में कंस्ट्रक्शन साइट पर राजमिस्त्री का काम करते थे.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हत्याकांड पर शोक जताया है. ममता ने ट्वीट कर कहा है कि वो इस नृशंस हत्या से गहरे सदमे में हैं. बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि कश्मीर में नृशंस हत्याओं से हम स्तब्ध और अत्यंत दुखी हैं.
मुर्शिदाबाद के पांच कामगारों ने अपनी जान गंवा दी. कोई भी सांत्वना मृतक के परिवारों के दुख को दूर नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवारों को सभी तरह की मदद दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें- भारत-सऊदी अरब में रणनीतिक साझेदारी परिषद समेत कई मुद्दों पर हुए समझौते, मोदी-सलमान में होगा सीधे संपर्क
पहले भी कई लोगों की जान ले चुके हैं आतंकी
सोमवार को उधमपुर जिले के एक ट्रक चालक को अनंतनाग में आतंकवादियों ने मार डाला था. पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों के निरसन की घोषणा के बाद आतंकवादियों के हमले में मारा जाने वाला यह चौथा ट्रक ड्राइवर था.
24 अक्टूबर को आतंकवादियों ने शोपियां जिले में दो गैर कश्मीरी ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर दी थी. 14 अक्टूबर को शोपियां जिले में ही दो आतंकवादियों ने राजस्थान पंजीकरण नंबर वाले एक ट्रक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
दो दिन बाद शोपियां जिले में ही आतंकवादियों के हमले में पंजाब के सेब व्यापारी चरणजीत सिंह की मौत हो गयी थी और संजीव घायल हो गया था. पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने छत्तीसगढ़ के एक ईंट भट्टा मजदूर की हत्या कर दी थी.