
Ranchi: रांची रेल डिवीजन में महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर पर ट्रेन चलाने से लेकर रांची रेलवे स्टेशन के सभी विभागों में महिलाओं ने ही मोर्चा संभाला. स्काउट से लेकर टिकट चेकिंग महिला स्टाफ के जिम्मे ही था. ऐसे में रांची लोहरदगा टोरी लाइन पर दीपाली अमृत और सविता किंडो के अलावा ट्रेन मैनेजर नीता कुमारी ने मेमो ट्रेन का परिचालन कियाय. इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, पोस्ट मास्टर, टिकट कलेक्शन, टिकट रिजर्वेशन काउंटर हर जगह महिलाओं को ड्यूटी पर तैनात किया गया.
इसे भी पढ़ें : Zelensky Kyiv Video: यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन में बैठकर जेलेंस्की की ललकार, मैं कीव में हूं, किसी से नहीं डरता
इसके अलावा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की महिला विंग ने परिचालन के दौरान ट्रेन में पैसेंजर्स की सुरक्षा का मोर्चा संभाला. डीआरएम प्रदीप कुमार गुप्ता और सर्वो की अध्यक्ष प्रियंवादा गुप्ता ने अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है चाहे वह कोई भी फील्ड हो. मौके पर सीनियर डीसीएम सह एसपीआरओ देवराज बनर्जी, डीसीएम अर्जुन मजूमदार के अलावा रांची डिवीजन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.
सभी जगह महिलाओं की भागीदारी
डिवीजन में होने वाले मैकेनिकल और टेक्निकल सभी काम का नेतृत्व महिलाओं ने ही किया. यहां तक कि रेलवे क्रासिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम भी महिला स्टाफ ने संभाला. स्टेशन पर साफ सफाई के अलावा स्टॉल में भी महिलाओं ने ही नेतृत्व किया और सफल संचालन किया.
इसे भी पढ़ें : सदन में सरकारः लघु सिंचाई स्कीम के लिये चार सालों से घटती राशि से सिंचाई सुविधाओं पर असर, नये बजट में राहत




