
RANCHI: शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन में भाजपा विधायक अमर बाउरी के सवाल पर सरकार के जवाब के दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बीच हल्की नोकझोंक हुई. जवाब से असंतुष्ट अमर बाउरी ने स्पीकर से कहा कि सरकार को डांटिये. जिसपर जवाब देने के लिए खड़े हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि आप गलतफहमी में ना रहें कि सिर्फ आपको ही जानकारी है.
बांध जीर्णोद्धार का है मामला
दरअसल, अमर बाउरी ने पूछा था कि क्या सरकार चास प्रखंड के केलिया डाबर में 10 एकड़ से अधिक में फैले लोतन बांध का जीर्णोद्धार कराना चाहती है. इसी का जवाब देते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा था कि सवाल पूछने से पहले आप जान लें कि वह बांध नहीं है, नहर है. जल संसाधन विभाग के अंदर नहर नहीं आता है. इसी के बाद दोनों में नोंकझोंक हुई.




