GiridihJharkhand

गिरिडीह में दहेज के लिए दो बच्चों की मां को मार डाला, खेत में मिला शव

Giridih: धनवार थाना क्षेत्र के गलवांती गांव में दहेज के लिए दो बच्चों की मां की हत्या कर दी गई. और शव को गांव से करीब दो किमी दूर फेंक दिया. जब धनवार थाना पुलिस जांच में जुटी, और गहनता से जांच की, तो मामला हत्या का निकल कर सामने आया.

जानकारी के अनुसार मृतका तब्बसूम खातून का शव गांव से करीब दो किमी दूर लावारिस अवस्था में खेत के बीच बने सिंचाई कूप में पड़ा मिला. इस दौरान ग्रामीणों ने धनवार थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने मृतका के मायके वालों को इस घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद तब्बसूम के पिता और कोडरमा के नवलशाही गांव निवासी मो. ताहिर भी बेटी के ससुराल पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से तब्बसूम का शव कूप से बाहर निकाला गया. और मौके पर ही पिता ने धनवार पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति नईम अंसारी और उसके ससुर चसमली मियां समेत परिवार के सदस्यों ने मिलकर की है. क्योंकि उनकी बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. जबकि शादी के दौरान कई सामान दिया गया था. इसके बाद भी कभी घर में बोरिंग कराने के लिए पैसे दिए गए. इसके बाद भी दहेज लोभियों का लोभ खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था. उनकी बेटी को साजिश कर उसके दामाद और ससुराल वालों ने मारा है.

इसे भी पढ़ें : JAMSHEDPUR BREAKING : निकला था प्रेमिका संग तफरीह करने, गोली खाकर पहुंचा अस्पताल

 

Related Articles

Back to top button