Uncategorized

छत्तीसगढ़: सुकमा में पुलिस ने किया नौ नक्सलियों को गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दो स्थानीय वांछितों समेत नौ नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नक्सलियों को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है.  चिंतागफ, दोरनापाल, पोलमपल्ली और कुकानार थाना क्षेत्र से नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें: रोटोमैक के मालिक, बेटे को एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया

डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

सीआरपीएफ कोबरा, पुलिस और डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. गौरतलब है कि गिरफ्तार नक्सलियों पर विस्फोट, पुलिस की गश्त पर फायरिंग जैसे मामले दर्ज हैं. इस संयुक्त गश्त में छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली. इसमें एक जवान के घायल होने की सूचना भी मिली है. सुकमा के किस्टाराम के कोमलपाड़ के जंगलो में मुठभेड़ की पुष्टि एसपी अभिषेक मीणा ने की है. मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ कोबरा बटालियन व नक्सलियों के बीच हुयी. वहीं मुठभेड़ में बटालियन का ही एक जवान घायल हुआ है.

इसे भी पढ़ें:  केजरीवाल के घर पुलिस की छापामारी पर भड़की  आप, कहा- दिल्ली सरकार को गिराने की हो रही है साजिश  

रविवार को भी हुयी थी जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच  मुठभेड़

गौरतलब है कि बीते रविवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में दो पुलिस जवान शहीद हो गये थे तथा छह अन्य घायल हो गये थे. दक्षिण बस्तर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया था कि भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेज्जी और एलारमडगु गांव के बीच जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी  मुठभेड़ में दो सहायक आरक्षक मड़कम हांडा और मुकेश कड़ती शहीद हो गये थे तथा छह अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button