Uncategorized

ED की निगाहें नक्सलियों और बड़े अपराधियों पर, गृह मंत्रालय ने दिया निर्देश

Patna: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी अभी तक राजनेताओं और उनके मामलों के अलावा बेनामी संपत्ति को लेकर लोगों से पूछताछ कर रहा था, लेकिन अब ईडी के ऊपर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है. जानकारी के मुताबिक सूबे के बड़े कुख्यात अपराधियों और नक्सलियों की संपत्ति भी ईडी के रडार पर होगी और उसे वह जब्त करने के साथ संपत्ति को अटैच करने का काम करेगा. इसके लिए विभाग को गृह मंत्रालय की ओर से निर्देश मिल गया है. 

ईडी को मिली 60 से अधिक हार्डकोर नक्सलियों और कुख्यात अपराधियों की सूची

बताया जा रहा है कि बिहार और झारखंड के हार्डकोर नक्सली और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ अब प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई करने के लिए तैयार है. प्रवर्तन निदेशालय को कार्रवाई करने का आदेश गृह मंत्रालय ने जारी किया है. गृह मंत्रालय के इस आदेश के बाद ईडी ने रणनीति तैयार कर रखी है. बताया जा रहा है कि बिहार और झारखंड के 60 से अधिक हार्डकोर नक्सलियों और कुख्यात अपराधियों की सूची ईडी को मिली है.

यह भी पढ़ें: एमपी : धर्मांतरण का आरोप, हिरासत में 30 से ज्यादा पादरी, जलायी कार

नक्सलियों और अपराधियों की संपत्ति जब्त करने कि कार्रवाई शुरू करेगा ED 

जानकारी के मुताबिक इन 60 नक्सलियों और अपराधियों की सूची में बिहार से 25 और झारखंड से 35 हार्डकोर नक्सली और अपराधी शामिल हैं. प्रवर्तन निदेशालय पीएमएलए एक्ट के तहत इन हार्डकोर नक्सलियों और कुख्यात अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ED सूची के मुताबिक बिहार-झारखंड के विभिन्न जिलों में जाकर नक्सलियों और अपराधियों की संपत्ति जब्त करने कि कार्रवाई शुरू कर देगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button