Uncategorized

डोरंडा कॉलेज के नये भवन में पड़ी दरार

 

सत्य प्रकाश प्रसाद

रांची, 1 अगस्त : डोरंडा कॉलेज के नये भवन परिसर की दीवार में दरार में आ गयी है. भवन का निर्माण विगत आठ महीनों से झारखंड भवन निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है. बारिश के एक पानी ने ही कॉलेज भवन के निर्माण की पोल खोल कर रख दी है.

भवन निर्माण विभाग के द्वारा हो रहा है काम

कॉलेज के छात्र अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया की यह निर्माण कॉलेज के प्राचार्य वीएस तिवारी की देख-रेख में किया जा रहा है. प्राचार्य को लगातार भवन निर्माण में व्याप्त अनियमिता के बारे में बताया गया लेकिन उनकी ओर से इस दिशा में किसी तरह की कोई पहल नहीं की जा रही. वहीं इस संबंध में प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज कैंपस में नये भवन का निर्माण भवन निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है. इसमें जो भी खामियां आयी हैं उसे भवन निर्माण द्वारा ही ठीक किया जायेगा.

छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री समेत अला अधिकारियों को लिखा पत्र

कॉलेज के नये भवन में आयी दरार के संबंध में छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री समेत रांची विश्वविद्यालय के कुलपति एवं भवन निर्माण के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है. साथ ही भवन निर्माण में व्याप्त खामियों के लिए दोषी लोगों पर कार्यवाही की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button