JharkhandRamgarh

रामगढ़ : कोयला उत्पादन के लक्ष्य को लेकर ACC सदस्य और सीसीएल अधिकारियों की बैठक

Ramgarh : रामगढ के अरगड्डा क्षेत्र में कोयले के उत्पादन के लक्ष्य को लेकर अरगड्डा महाप्रबंधक कार्यालय के दामोदर क्लब में ACC सदस्य और सीसीएल अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अरगड्डा महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने किया. बैठक में अरगड्डा क्षेत्र के बिभिन्न कोलियरियों के परियोजना पदाधिकारियों ने कोयला उत्पादन के सम्बंध में जानकारी दी. कोयले के उत्पादन और लक्ष्य पर चर्चा की गयी.

अरगड्डा महाप्रबंधक ने कहा कि सुरक्षा के साथ कोयले का उत्पादन करना है और लक्ष्य को पूरा करना है. यूनियन प्रतिनिधियों ने भी सुरक्षा के साथ कोयला उत्पादन के लक्ष्य पूरा करने में सहयोग करने की बात कही.

बैठक में सुजीत कुमार, श्रीकांत शर्मा, जे एन दत्ता, ए एन सिंह, आर के सिन्हा, गोपाल उरांव, आर के सिंह, जे के सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:BREAKING : राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव को दी हरी झंडी

Related Articles

Back to top button