BokaroJharkhandRanchi

चासः VLW ने लगाया SDM पर मारपीट का आरोप, अधिकारी ने नकारा, कहा- बस थोड़ी फटकार लगायी थी    

Bokaro/Ranchi: बोकारो जिला के चास अनुमंडल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां काम करने वाले एक वीएलडब्लयू (Village Level Worker) के सुपरवाइजर ने चास एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता पर मारपीट का आरोप लगाया है. लेकिन इस बात से चास एसडीएम ने इंकार किया. मीडिया से बात करते हुए वीएलडब्लयू फुलचंद करमाली ने कहा कि मैं बीएलओ के सुपरवाइजर के तौर पर काम करता हूं. मुझे दस बीएलओ की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपनी थी. लेकिन चार बीएलओ अपनी रिपोर्ट मुझे नहीं सौंप रहे थे. इस बात से एसडीएम साहब खफा थे. मैं बार-बार बीएलओ को संपर्क कर रहा था लेकिन वो रिपोर्ट नहीं दे रहे थे. ऐसे में मुझे एसडीएम सर का फोन आया. उन्होंने फोन पर मुझे भला-बुरा कहा. कहा कि अभी आकर तुमको गिरफ्तार करता हूं.

मैं चुनाव कार्यालय में ही था. तभी एसडीएम साहब पहुंचे और मेरा नाम पुकार कर बोलने लगे कि फुलचंद करमाली कौन है. मैंने जैसे ही बोला कि मैं ही हूं फुलचंद करमाली. वो मेरे पास आए, मेरा कॉलर पकड़ा और दनादन मारना शुरू कर दिया. मुझे मारते-मारते बाहर ले आए. पूछे जाने पर कि आगे वो अब क्या करेंगे फुलचंद ने कहा कि अब मैं अपने संघ के पास जा रहा हूं. संघ की तरफ से जैसा निर्देश मिलेगा, वो करूंगा. वहीं खबर लिखे जाने वक्त चास चुनाव में कार्यरत सभी बीएलओ और वीएलडब्लयू कामकाज छोड़कर सेक्ट आठ में जाकर बैठ गए थे.

“मारपीट की बात गलत, सिर्फ फटकार लगायी थी”

इस मामले पर न्यूज विंग ने चास के एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता से बात की. उन्होंने मारपीट की बात से साफ इंकार कर दिया. कहा कि दरअसल वीएलडब्लयू का नंबर ट्रेस नहीं हो रहा था. सिर्फ वही लोकेट करने आए थे. अब काम नहीं करने पर थोड़ा फटकारना तो पड़ेगा ही ना. आखिर मैं किसी के साथ मारपीट क्यों करूंगा. काम निकालने के लिए थोड़ी डांट-फटकार लगानी ही पड़ती है. उन्होंने मीडिया से अपील भी की कि बात तो तोड़मोड़ कर पेश ना किया जाए.

Related Articles

Back to top button