JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

सीएम हेमंत की तरफ से विनोद पांडेय देंगे जवाब, झामुमो ने अधिकृत किया, राज्यपाल को लिखा पत्र

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय को निर्वाचन आयोग में दर्ज मामला भाजपा बनाम हेमंत सोरेन मामले में जवाब देने के लिए अधिकृत किया है. झामुमो की तरफ से चुनाव आयोग की होने वाली सुनवाई में अब विनोद पांडेय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से पक्ष रखेंगे. इस संबंध में विनोद कुमार पांडेय ने राज्यपाल रमेश बैस को पत्र भी लिखा है.

क्या लिखा है पत्र में

पत्र में कहा गया है कि वे पार्टी के महासचिव की हैसियत से पक्ष रखेंगे. उन्होंने कहा है कि झामुमो एक पंजीकृत क्षेत्रीय पार्टी है. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 14 फरवरी 2022 को भाजपा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी. उन्होंने कहा है कि भाजपा ने राजनीति से प्रेरित होकर एक स्वच्छ शासन दे रही सरकार को अस्थिर करने की साजिश की है.

भाजपा ने लगाए हैं तथ्यहीन आरोप

यह सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही है. भाजपा की तरफ से तथ्यहीन आरोप मुख्यमंत्री पर लगाये गये हैं और उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की गयी है. उन्होंने कहा है कि झामुमो ने ही हेमंत सोरेन को पार्टी विधायक दल का नेता चुना है और झारखंड विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. झारखंड विधायक दल के नेता के रूप मे भी इनका चयन किया गया है. भाजपा की तरफ से राज्य भर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ शंका की स्थिति उत्पन्न कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : सीएम सपोर्ट पेट्रोल सब्सिडी योजना: बढ़ने के बजाय घट गए लाभुक

Related Articles

Back to top button