
Latehar: जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरियातू गांव में गुरुवार रात शौचालय निर्माण में लेवी मांगने आये जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के एक सदस्य रंजित राम की ग्रामीणों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. वही एक उग्रवादी दारोगा उरांव इस दौरान जान बचाकर भागने में सफल रहा, हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
इसे भी पढ़ेंः हाय रे गरीबी ! लोहरदगा में असुर महिला ने दस हजार में किया नवजात का सौदा
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बरियातू गांव में जीतेन्द्र सिंह एवं बिरेंद्र सिंह दो भाईयों से लेवी के 15 हजार की मांग को लेकर दोनों उग्रवादी, उन्हें पिटने लगे.

इसी दौरान गांव के लोग वहां जुट गए, और दोनों भाईयों को पिटता देख उग्रवादियों पर हमला कर दिया. इस दौरान एक उग्रवादी को गांववालों ने पीट-पीट कर मार डाला, वही दूसरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया. मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




