Uncategorized

महिला नौसैनिकों ने दुनिया की यात्रा शुरू की, प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

News Wing

New Delhi, 10September: भारतीय नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने दुनिया की अपनी यात्रा ‘‘नाविका सागर परिक्रमा’’ आज शुरू की. पोत आईएनएसवी तरिणी पर सवार इन छह अधिकारियों की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों से उनके शुभ की कामना करने की अपील की.

मार्च 2018 में समाप्त होगी यात्रा

प्रधानमंत्री ने टि्वटर पर लिखा है, ‘‘आज विशेष दिन है. नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने आईएनएसवी तरिणी ने दुनिया का चक्कर लगाने की यात्रा शुरू की.’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘पूरा देश एक साथ मिलकर नाविका सागर परिक्रमा की टीम को शुभकामनाएं दे रहा है और उनकी इस असाधारण यात्रा के लिए शुभेक्षा.’’ ‘नाविका सागर परिक्रमा’ की टीम को शुभकामनाएं देने और उनका उत्साह बढ़ाने की अपील देशवासियों से करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा है, ‘‘अपनी शुभकामनाएं और प्रोत्साहन भरे विचारों को ‘एनएम’ (नरेन्द्र मोदी) ऐप पर ‘नाविका सागर परिक्रमा’ टीम के साथ साझा करें.’’ महिला टीम ने अपनी यात्रा गोवा के तट से शुरू की है. इनकी यात्रा दुनिया के विभिन्न सागरों से होते हुए मार्च 2018 में समाप्त होगी.

यह पूरी यात्रा पांच चरणों में पूरी होगी। इस दौरान टीम अपने पोत के साथ राशन और मरम्मत के काम के लिए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फॉकलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बंदरगाहों पर रूकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button