Uncategorized

सब्जी विक्रेताओं के तेज आंदोलन के आगे झुका निगम, दोपहर एक बजे तक लगा सकेंगे दुकान

NEWSWING

Ranchi, 09 December : लालपुर सब्‍जी बाजार में सब्‍जी की दुकान लगाने वालों को रांची नगर निगम ने थोड़ी राहत दी है. अब यहां दुकानदार दोपहर एक बजे तक अपनी दुकानें लगा सकते हैं. इसके पहले नगर निगम ने यहां सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बाजार लगाने का निर्देश दिया था. इसके खिलाफ यहां के सब्‍जी कारोबारी बहुत आक्रोशित थे और आंदोलन कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें : लालपुर सब्‍जी दुकानदारों के पक्ष में आजसू ने किया एक दिन का अनशन

सुबह के 6 बजे से दोपहर के 1 बजे तक सजेंगी दुकानें

पिछले 3 दिनों से चल रहा है यह गतिरोध शनिवार को समाप्त हो गया. मेयर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने लालपुर सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में सब्जी बाजार लगाने के समय को बढ़ाने का फैसला लिया गया. दोपहर एक बजे तक बाजार लगाने पर सहमति बनी. अब लालपुर सब्जी मंडी सुबह के 6 बजे से दोपहर के 1 बजे तक लगेगी. कुल 7 घंटे तक यहां सब्जी दुकान सजेंगी.

इसे भी पढ़ें : सुबह 10 बजे तक ही बाजार लगायें, बाबू 10 बजे तक बोहनी भी नहीं होती (सुनें-देखें सब्जी विक्रेताओं की पीड़ा)

दोपहर 1 बजे के बाद दुकान नजर आया तो होगी कार्रवाई ः उपमहापौर

रांची नगर निगम के डिप्‍टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि लालपुर बाजार को सुव्‍यवस्थित करने पर नगर निगम काम कर रही है. दोपहर एक बजे के बाद सड़क या नाली पर कोई दुकान नहीं रहना चाहिए. तय समय के बाद भी कोई दुकान नजर आया तो कार्रवाई होगी. वहां पर साफ सफाई की जिम्‍मेदारी और जवाबदेही भी वहां के दुकानदारों की है. निगम की ओर से बाजार में डस्‍टबिन उपलब्‍ध कराया जायेगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button