News Wing
Ranchi, 8September: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली है। कुल 30 पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. इच्छुक उम्मीदवार 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट के लिए बी.कॉम या अन्य कॉमर्स से ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही साथ इच्छुक उम्मीदवार को टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए. टाइपिंग के लिए हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइप करना आना चाहिए.
आयु
कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
यह भी देखें: IBPS ने CWE CLERKS-VII के लिए निकली 7880 पदों की वैकेंसी
फीस
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य और पिछड़े वर्गे के कैंडिडेट्स को 1,000 रुपये, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 700 रुपये और विकलांग कैंडिडेट्स के लिए 10 रुपये फीस रखी गई है.
महत्वपूर्ण तिथि
फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 25 सितंबर है. परीक्षा अक्टूबर में होने की उम्मीद है.




