
Deoghar: पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन्होंने यूपीआई एप के जरिए कईयों के बैंक खाते पर सेंधमारी कर ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया. पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें रमेश महरा, डब्लू महरा, हीरालाल महरा, अभिषेक दास और संजय कुमार को गिरफ्तार किया है. संजय कुमार के खिलाफ बंगलुरु में भी साइबर क्राइम का मामला दर्ज है. पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन सहित कई अन्य सामान भी बरामद किया है.
इन साइबार अपराधियों ने मोबाइल फोन के जरिए कई तरह के मोबाइल पेमेंट एप्स का इस्तेमाल करते हुए लोगों को अपना शिकार बनाया. पुलिस को इनके मोबाइल फोन में पेमेंट एप मिले हैं. इन एप में अलग-अलग राज्यों के जिलों के बैंक अकाउंट्स लिंक्ड है. अपराधियों के पास से 11 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें पांच स्मार्टफोन, छह फोन और दो पासबुक हैं. पुलिस पूछताछ में इन साइबर अपराधियों ने विभिन्न कांडों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है. पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ के दौरान कई और जानकारी मिल सकती है.




