News Wing
Allahabad: इलाहाबाद में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. यहां एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें एक साथ पहुंची. दुरंतो एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस और महाबोधि एक्सप्रेस एक साथ एक ही ट्रैक पर थी.
सीतापुर में ट्रैक से उतर गयी थी ट्रेन
इससे पहले 19 सितंबर को यूपी के सीतापुर में बालामऊ-बुढवल पैसेंजर ट्रेन ट्रैक से उतर गई थी. ट्रेन बुढवल से चलकर बालामऊ जा रही थी. ट्रेन सीतापुर कैंट स्टेशन से चलकर कुछ ही दूर पर पहुंची थी तभी पुलिस लाइन रेलवे क्रासिंग पार करते समय उसकेे इंजन के दो पहिये ट्रैक से उतर गए थे.
खतौली में हुआ था बड़ा ट्रेन हादसा
यूपी में पिछले कुछ समय में कई रेल हादसे हुए हैं. बीते दिनों खतौली में हुए बड़े ट्रेन हादसे के बाद भी ट्रेनों का पटरियों से उतरना जारी है. खतौली ट्रेन हादसे में 23 लोगों की मौत हो गयी थी.




