National

उन्नाव रेप कांडः सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूपी से बाहर ट्रांसफर होगा केस

New Delhi: यूपी के उन्नाव रेप केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि मामले की सुनवाई उत्तर प्रदेश से बाहर होगी.

यानी केस दूसरे राज्य में ट्रांसफर होगा. अभी इस मामले में एक बार फिर गुरुवार को ही अदालत में सुनवाई होनी है.

इसे भी पढ़ेंःभारी बारिश से वडोदरा में जनजीवन प्रभावितः एयरपोर्ट बंद, कुछ ट्रेनें भी कैंसल

मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सॉलिसिटर जनरल से कहा है कि वह इस मामले को लेकर सीबीआई डायरेक्टर के साथ बात करें. साथ ही उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई और उत्तर प्रदेश की सरकार उन्नाव मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है.

शीर्ष अदालत ने ये भी कहा कि जो भी अधिकारी इस केस से जुड़े हुए हैं, उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा. और रेप केस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी देनी होगी. गौरतलब है कि मामले की सुनवाई की थोड़ी देर में दोपहर 12 बजे होगी.

इसे भी पढ़ेंःअब दुमका में मॉब लिंचिंग : चोरी के आरोप में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Related Articles

Back to top button