Uncategorized

लेनोवो ने पेश किया भविष्य का लैपटॉप

नई दिल्ली: देश के युवाओं को शक्तिशाली कंप्यूटिंग अनुभव मुहैया कराने के लिए चीनी प्रौद्योगिकी दिग्गज लेनोवो ने बुधवार को अपने योगा और आइडियापैड रेंज के नए लैपटॉप्स का अनावरण किया, जिन्हें भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। योगा 720 लैपटॉप 74,500 रुपये में तथा योगा 520 लैपटॉप 39,600 रुपये लांच किया गया है।

वहीं, आइडियापैड सीरीज के तहत आइडियापैड 720एस, आइडियापैड 520एस और आइडियापैड 320एस क्रमश: 74,850 रुपये, 47,450 रुपये और 34,750 रुपये में उपलब्ध होगा।

आइडियापैड 520 की कीमत 42,400 रुपये तथा आइडियापैड 320 की कीमत 17,800 रुपये रखी गई है।

लेनोवो इंडिया के कार्यकारी निदेशक (उपभोक्ता व्यापार और ई-कॉमर्स) राजेश थडानी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमारा नवीनतम कलेक्शन पीसी बाजार में नया चलन शुरू करने वाला होगा और हमारी स्थिति मजबूत करेगा। हमने भविष्य को ध्यान में रखते हुए श्रेणी में पहली बार किफायती दाम पर उन्नत फीचर्स से लैस लैपटॉप की नई रेंज को लांच किया है।”

योगा 720 और योगा 520 प्रीमियम कनवर्टिबल लैपटॉप है जिसमें 7वीं पीढ़ी की इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर लगा है। दोनों लैपटॉप अल्यूमिनियम केस के हैं, जिनकी मोटाई महज 19 एमएम है।

योगा 720 का वजन केवल 1.25 किलोग्राम है। योगा 520 में 128 जीबी का पीसीआईई एसएसडी तथा 1 टीबी का एचडीडी हाइब्रिड स्टोरेज है।

दोनों ही कनवर्टिबल लैपटॉप में एनवीडिया ग्राफिक्स, फुल एचडी डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट रीडर लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button