Uncategorized

झारखंड बार काउंसिल चुनाव : मतपेटी में सील हुई 127 उम्मीदवारों की किस्मत, मतगणना 19 मार्च को, जमशेदपुर में चले लात और घूंसे

Ranchi : गुरुवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव संपन्न हुआ. इसको लेकर पूरे राज्य में 37 स्थानों के बूथों पर मतदान हुआ. रांची में झारखंड हाइकोर्ट के हॉल और कचहरी परिसर में मतदान कराया गया. मतदान के दौरान अधिवक्ताओं के बीच आंशिक हंगामा भी देखा गया. मतदान के दौरान उम्मीदवारों को बूथ के अंदर जाने की मनाही थी. लेकिन कई उम्मीदवार इस नियम की अनदेखी करते पाये गये, जिसके कारण हंगामा भी हुआ. बावजूद इसके कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. मतदाता अधिवक्ताओं ने 25 पदों के लिए 127 उम्मीदवारों को वोटिंग की.

इसे भी पढ़ें –  सीएम को शिकायत सहित भेजा 10 लाख का चेक : शिकायतकर्ता की चुनौती-बात झूठ निकले तो रख लें पूरी राशि

जमशेदपुर में जमकर हुआ हंगामा

जानकारी के अनुसार जमशेदपुर में झारखंड बार काउंसिल के मतदान में जमकर हंगामा हुआ. जमशेदपुर बार एसोसिएशन हॉल में मतदान की प्रक्रिया शुरू होते ही वकीलों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया. वकीलों ने जमकर बवाल काटा और एक-दूसरे पर लात और घूंसे बरसाये. बढ़ते हंगामे के बीच करीब 1 घंटे तक मतदान कार्य रोक दिया गया.

इसे भी पढ़ें – तत्कालीन भवन निर्माण विभाग की प्रधान सचिव राजबाला वर्मा ने टेंडर मैनेज करने वाले इंजीनियरों को दिया संरक्षण, सरयू राय ने जांच के लिए सीएम को लिखी चिट्ठी

मतपेटियां रांची बार काउंसिल लायी जायेगी

झारखंड बार काउंसिल के लिए हुई वोटिंग की मतगणना 19 मार्च को होगी. मतगणना के लिए झारखंड के सभी 37 स्थानों में हुए मतदान की सील की हुई मतपेटियां रांची बार काउंसिल लायी जायेगी. यहीं पर मतगणना की जायेगी. मतदान बैलेट पेपर पर हुआ है और 25 पदों के लिए 127 उम्मीदवार मैदान में थे. 17 हजार 400 अधिवक्ता वोटरों ने मतदान किया है, इसलिए मतगणना लंबे समय तक चलने की उम्मीद है. चुनाव परिणाम के बाद जीते हुए उम्मीदवारों में से एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और एक मेंबर बार काउंसिल ऑफ इंडिया चुने जायेंगे.

इसे भी पढ़ें – रांची : पार्ट वन की परीक्षा में आया सिलेबस से बाहर का प्रश्न , विरोध में 20 हजार परीक्षार्थियों ने जमा कर दी खाली आंसर शीट

वीडियो रिकॉर्डिंग भी करायी गयी

चुनाव के दौरान सभी बूथ पर सीसीटीवी कैमरे थे. वीडियो रिकॉर्डिंग भी करायी गयी, ताकि मतदान में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो. मतदान की समाप्ति के बाद रिकॉर्डिंग को बैलेट बॉक्स के साथ ही सील कर दिया गया. इस बार बैलेट बॉक्स को चुनाव पदाधिकारियों द्वारा सील करने के बाद स्थानीय अधिवक्ताओं के संघ ने भी बैलेट बॉक्स पर अपनी सील लगायी. रांची में बार काउंसिल चुनाव के दौरान एडवोकेट अजय कुमार तिवारी और एडवोकेट अरविंद कुमार प्रिजाइडिंग ऑफिसर नियुक्त किये गये थे.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

One Comment

  1. 16711 484900I saw however another thing concerning this on an additional blog. Youve obviously spent some time on this. Well done! 98056

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button